Smart Ring खरीदना चाहते हैं तो आपके पास ये हैं ऑप्शन्स, भूल जाएंगे फिटनेस बैंड और स्मार्ट वॉच

116 views

Smart Ring, What is Smart Ring, Smart Ring Launch, Smart Ring Price- India TV Hindi

Image Source : फाइल फोटो
स्मार्ट रिंग में लोगों को फिटनेस बैंड या फिर स्मार्ट वॉच की ही तरह फीचर्स मिलते हैं।

Smart Ring in India: टेक्नोलॉजी के दौर में स्मार्ट गैजेट्स हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं। पिछले कुछ सालों में स्मार्ट वियरेबल डिवाइसेस को लोगों ने खूब पसंद किया है। अभी तक लोगों ने स्मार्ट बैड, स्मार्ट वॉच, फिटनेस ट्रैकर जैसे गैजेट्स की जमकर खरीदारी की लेकिन अब मार्केट में एक नया गैजेट आ चुका है। अब बहुत जल्द स्मार्ट वॉच और फिटनेस बैंड की बात पुरानी होने वाली है क्योंकि अब स्मार्ट रिंग का दौर है। 

एक छोटी सी रिंग में ही आपको स्मार्ट वॉच जैसे दमदार फीचर्स देखने को मिलते हैं। अगर आप भी एक स्मार्ट रिंग लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपके पास स्मार्ट रिंग के कौन कौन से आप्शन मौजूद है। किन-किन कंपनियों ने अपनी स्मार्ट रिंग को लॉन्च किया है। आप अपने बजट के अनुसार इन्हें खरीद सकते हैं।

आपको बता दें कि स्मार्ट रिंग भी फिटनेस ट्रैकर या फिर स्मार्ट वॉच की ही तरह काम करती है। हालांकि इनका साइज काफी छोटा होता है जिससे इसे कैरी करने में भी आसानी होती है और यह काफी अट्रैक्टिव भी लगती है। लेकिन इनमें बड़े डिवाइसेस की तुलना में पॉवर कम होती है। आज के समय में आपके पास भारतीय बाजार में स्मार्ट रिंग के कई ऑप्शन मौजूद हैं।

Noise की Noise Luna Smart Ring

पॉपुलर टेक ब्रैंड Noise भारतीय मार्केट में अपनी स्मार्ट रिंग को उतार चुका है। Noise Luna Smart Ring


कंपनी ने इसे 14,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था। यह स्मार्ट रिंग एंड्रॉयड और आईओएस के डिवाइसेस को भी सपोर्ट करती है। इसमें आपको 50 मीटर तक वॉटर रेसिस्टेंट का फीचर भी मिलता है। इस स्मार्ट रिंग की मदद से आप स्किन टेम्परेचर, Sleep, Readiness और daily Activity को ट्रैक कर सकते हैं। इस स्मार्ट रिंग में 6 दिन की बैटरी लाइफ मिलती है। 

Boat Smart Ring

स्मार्ट वॉच की दिग्गज कंपनी BoAt ने भी भारत में अपनी स्मार्ट रिंग को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस पिछले साल 26 अगस्त को बाजार में पेश किया था। यह स्मार्ट तीन तरह के फिंगर साइज 7, 9 और 11 में मिलती है। Boat Smart Ring में कई तरह के शानदार फीचर्स मिलते हैं। यह स्मार्ट रिंग सिरेमिक और मेटल डिजाइन के साथ आती है। कंपनी ने इसमें टच कंट्रोल भी दिया है। Boat Smart Ring को आप करीब 8999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसे आप फ्लिपकार्ट, अमेजन या फिर कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर परचेज कर सकते हैं। 

Rogbid Smart Ring Price

Boat और Noise के बाद एक नए ब्रैंड Rogbid ने भी अपनी स्मार्ट रिंग को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे Rogbid Smart Ring के नाम से पेश किया है। इसे खरीदने के लिए आपको करीब 8,330 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। Rogbid Smart Ring में आपको ब्लैक, वाइट, गोल्ड और सिल्वर चार कलर ऑप्शन मिलते हैं। स्लीप को ट्रैक करने के साथ ही यह स्मार्ट रिंग डेली एक्टिविटी और SpO2 को भी ट्रैक करती है। आप इसे पानी के अंदर 50 मीटर तक इस्तेमाल कर सकते हैं। इस रिंग में आप अपने फोन से फोटो को भी ट्रांसफर कर सकते हैं। 60 मिनट की चार्जिंग से इसमें आपको करीब 7 दिन का बैकअप मिलता है। 

7 Smart Ring

एक और नए ब्रैंड सेवन (7) ने हाल ही में स्मार्ट रिंग को लॉन्च किया है। इस रिंग को कंपनी ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2023 में पेश किया था। इस स्मार्ट रिंग को NPCI की साझेदारी के साथ बनाया गया है। यह एक प्रीमिमय स्मार्ट रिंग है जो कि स्क्रैच रेसिस्टेंट फीचर के साथ आती है। कंपनी ने इसे बाजार में 7000 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है। इस रिंग में 7 अलग अलग साइज मिलते हैं। 

Amazfit Helio Smart Ring

पॉपुलर टेक दिग्गज अमेजफिट ने भारत में अपनी पहली स्मार्ट रिंग Amazfit Helio Smart Ring को पेश दिया है। कंपनी ने इसे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो यानी CES 2024 में पेश किया था। कंपनी की यह स्मार्ट रिंग कंपनी की स्मार्ट वॉच और ऐप के साथ इंटीग्रेट हो सकती है। अमेजफिट की यह स्मार्ट रिंग बाजार में पहले से मौजूद नॉइज लूना और बोट स्मार्ट रिंग को कड़ी टक्कर दे सकती है। अभी इसे खरीदारी के लिए उपलब्ध नहीं कराया है। जल्दी ही यह मार्केट में देखने को मिल सकती है। यह स्मार्ट रिंग पानी में 10 मीटर तक काम कर सकीत है। इसके साथ ही इसमें डेली एक्टिविटी ट्रैकिंग फीचर, स्पोर्ट्स मोड, स्लीपिंग मोड जैसे कई शानदार फीचर्स मिलने वाले हैं। 

यह भी पढ़ें- इन 5 वजहों से फोन की बैटरी तेजी से होती है ड्रेन, तुरंत बदल लें ये सेटिंग्स

https://www.indiatv.in/tech/tech-news/these-companies-launched-smart-ring-in-the-indian-market-amazfit-boat-noise-many-more-check-prices-and-feature-2024-01-11-1015277

Related Posts

Leave a Comment