Redmi Note 12 will launch in india 30 march 2023 specifications confirm by xiaomi check details । Redmi Note 12 भारत में 30 मार्च को होगा लॉन्च, किलर हैं इसके फीचर्स

216 views

Redmi Note 12, Redmi Note 12 launch date in india, Redmi Note 12 5G, redmi, xiaomi- India TV Hindi

Image Source : फाइल फोटो
शाओमी का यह स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में हलचल मचा सकता है।

Redmi Note 12 Launch Date: शाओमी बहुत जल्द अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 12 को मार्केट में लॉन्च करने वाली है। कंपनी की तरफ से इसी लॉन्च डेट कंफर्म कर दी गई है। शॉओमी 30 मार्च को Redmi Note 12 को  भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। कंपनी का यह नया स्मार्टफोन वैसे तो बजट सेगमेंट को टारगेट करेगा लेकिन शाओमी इसमें कई प्रीमियम फीचर्स देने वाली है। Redmi Note 12 एक 5G स्मार्टफोन होगा ।

आपको बता दें कि रेडमी शाओमी का सब ब्रांड है और कंपनी ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से इसके लॉन्च डेट को लेकर जानकारी दी है। शाओमी ने अपने ऑफिशियल पेज पर Redmi Note 12 पर एक डेडीकेडेट पेज भी तैयार किया है। Redmi Note 12  सिरीज में कंपनी Redmi Note 12 5G, Redmi Note 12  Pro 5G, Redmi Note 12 Pro Plus 5G, Redmi Note 12 4G और Redmi Note 12s को लॉन्च किया जाएगा। आइए जानते हैं इसके फीचर्स के बारे में…

  1. Redmi Note 12 में ग्राहकों को 120 Hz रिफ्रेश रेट की एमोलेड स्क्रीन मिलने वाली है। 
  2. Redmi Note 12 में यूजर्स को ऑक्टा कोर वाला क्वालकॉम स्नैपड्रैगन685 प्रोसेसर मिलेगा। 
  3. इस स्मार्टफोन में आपको वर्चुअल रैम का भी आपश्न मिल जाता है जिससे जरूरत पड़ने पर आप रैम को स्पैंड कर सकते हैं। 
  4. Redmi Note 12 के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल को हेगा। 
  5. इस स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया  गया है।
  6. Redmi Note 12  में 5000 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
  7. Redmi Note 12 आइस ब्लू, मिंट ग्रीन और ओनेक्स ग्रे कलर वेरिएंट में लॉन्च हो सकता है।

यह भी पढ़ें- 1000 किलो का तो नहीं होता AC फिर इसे क्यों कहते हैं 1 टन-2 टन, खरीदारी में है इसका सबसे ज्यादा Role

यह भी पढ़ें- सफेद रंग के ही क्यों बनाए जाते थे डेस्कटॉप कंप्यूटर? सिर घुमा देगा ये हैरान करने वाला कारण

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Tech News News in Hindi के लिए क्लिक करें टेक सेक्‍शन

https://www.indiatv.in/tech/tech-news/redmi-note-12-will-launch-in-india-30-march-2023-specifications-confirm-by-xiaomi-check-details-2023-03-23-944372

Related Posts

Leave a Comment