google I o 2023 event live streaming online updates Pixel 7a Pixel fold pixel tab । Google I/O 2023 Live: Google I/O 2023 Live: गूगल ने पेश किया AI BARD, बदलने वाला है Google Search और Gmail का रूप

104 views

google event, google io 2023, google event live, pixel 7a launch event, google bard launch, google p- India TV Hindi

Image Source : फाइल फोटो
गूगल ने अपने इस मेगा इवेंट में कई कई बड़ी योजनाओं पर जानकारी दी।

Google I/O 2023 Live Updates: गूगल का एनुअल इवेंट Google I/O 2023 शुरू हो गया  है। इवेंट की शुरुआत में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने इवेंट में शामिल लोगों का वेलकम किया। उन्होंने इवेंट की शुरुआत में ही लोगों से आर्टिफिशियल इंटेलीजेस के बारे में बात की। गूगल अपने इस इवेंट में मोस्टअवेटेड पिक्सल फोल्डेबल स्मार्टफोन के साथ पिक्सल टैबलेट को शोकेस कर सकता है। पिक्सल फोल्ड कंपनी का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन है। इन दोनों गैजेट्स के साथ ही गूगल इवेंट में Pixel 7a को भी आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर सकता है। Google I/O 2023 इवेंट कैलिफोर्निया में आयोजित हो रहा है। इस इवेंट को आप गूगल के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकते हैं। 

गूगल अपने इस इवेंट पर अपने अपकमिंग डिवाइस, अपकमिंग लॉन्चेंज और अपकमिंग सॉफ्टवेयर यूजर्स को जानकारी देता हैं। आज के इस इवेंट पर गूगल काफी बड़ा धमाल मचा सकता है। Google I/O 2023 की लेटेस्ट अपडेटेड जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें…

https://www.youtube.com/watch?v=

  • गूगल सीईओ सुंदर पिचाई इवेंट में कीनोट स्पीच दे रहे हैं। वो फ्यूचर में जीमेल में आने वाले AI बेस्ड फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने जीमेल में आने वाले गूगल राइट फीचर की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अगर आपकी फ्लाइट मिस हो गई है तो आप गूगल राइट से पैसे रिफंड कराने के लिए मेल लिखा सकते हैं।

  • Google I/O 2023 इवेंट में सीईओ सुंदर पिचाई ने बताया कि गूगल मैप और गूगल फोटोज में अब एआई का उपयोग किया जाएगा। 2023 के अंत तक यूजर्स को गूगल फोटोज में मैजिक एडीटर (Magic Editor) का फीचर मिलेगा।

  • सुंदर पिचाई ने बताया कि गूगल का एआई टूल BARD लगातार इंप्रूव हो रहा है। इसमें 20 से ज्यादा कोडिंग लैंग्वेज का सपोर्ट मिलेगा। इससे किसी भी लैंग्वेज में सॉफ्टवेयर बनाना बेहद आसान हो जाएगा। इसके साथ ही BARD में यूजर्स को डार्क थीम का भी ऑप्शन मिलेगा।

  • गूगल ने कहा कि BARD आपकी प्राइवेसी का ख्याल रखेगा। कंपनी ने PaLM लार्ड लैंग्वेज मॉडल को भी पेश किया। इस एआई बेस्ड मॉडल में करीब 100 से ज्यादा लैंग्वेज को सपोर्ट करेगा।

  • Google BARD को कंपनी ने 180 देशों के लिए के लिए लॉन्च कर दिया है। इतना ही नहीं BARD में लोग जापानीस और कोरियन भाषा में भी सवाल कर सकेंगे। इसमें यूजर्स को विजुअल के माध्यम से भी सवाल पूछ सकेंगे।

  • गूगल ने Duet AI Workplace का ऐलान किया। यह ठीक उसी तरह काम करेगा जिस तरह से चैटजीपीटी का माइक्रोसॉफ्ट टूल Co Pilot करता है। इसकी मदद से आप किसी भी तरह के टॉपिक्स का सजेश्नस ले सकते हैं।

  • गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने बताया कि आने वाले समय में किस तरह से गूगल सर्च में जनेरेटिव AI का इस्तेमाल किया जाएगा। आप केवल गूगल सर्च बार में अपनी इमैजिनेशन के बारे में लिखे और AI की मदद से गूगल सर्च इमैजिनेशन के मुताबिक आपको बेस्ट रिजल्ट देगा।

यह भी पढ़ें- Jio Fiber WiFi से कितने डिवाइस हैं कनेक्ट, जानें उन्हें डिस्कनेक्ट करने का फुल प्रॉसेस

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Tech News News in Hindi के लिए क्लिक करें टेक सेक्‍शन

https://www.indiatv.in/tech/tech-news/google-i-o-2023-event-developer-keynote-live-streaming-online-updates-2023-05-10-960071

Related Posts

Leave a Comment